फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अस्पताल संचालक विकास की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में काबू

सफीदों में निजी अस्पताल संचालक विकास के हत्या के मामले में आरोपी प्रदीप उर्फ नन्हा वासी जयसिंहपुरा करनाल को नरवाना रेलवे पुल के पास मुठभेड़ के बाद सीआईए जींद स्टाफ ने काबू कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों हत्याकांड का मुख्य आरोपी कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस से घिरा देख कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो गोली आरोपी प्रदीप के पांव में लगी। इसमें वह घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें