फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: किराना की दुकान में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 05:35 PM IST

कस्बे के वॉर्ड-3 शनिवार रात के समय एक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार मीरा ने बताया कि दुकान में करीब दस लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। कूछ दिन पहले मीरा ने छह लाख रुपये ब्याज पर लेकर सामान खरीदा था। दुकान के ऊपर किराये के मकान में रह रहे लोगों ने देखा कि देर रात को दुकान से धुआं उठ रहा है। देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि वह वर्षों से इस किराना की दुकान को चला रही थींऔर दिवाली पर बिक्री बढ़ाने के लिए माल मंगवाया था, लेकिन आग ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। कस्बे के लोगों ने मांग की कि पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें