अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जींद की नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। उनके साथ जींद की उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अमले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, पतंजलि व आयुष विभाग के योग गुरुओं, स्कूली बच्चों और भारी संख्या में स्थानीय आमजन ने सामूहिक रूप से योग क्रियाएं कीं।