फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में शनि मंदिर के पास क्रेन के नीचे आने से 50 वर्षीय महिला की मौत

शनि मंदिर के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें क्रेन के नीचे आने से 50 वर्षीय महिला गीता रानी की मौत हो गई। इसके बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे मौके पर बुलाया गया। मृतक महिला के परिजन रामविलास शर्मा ने बताया की उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि गीता रानी जो उनकी भांजी है उनकी शनि मंदिर के पास एक क्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई गीता रानी रोज सुबह अपने काम से इसी रास्ते जाती थी। इस तरह वह आज भी काम पर जा रही थी। गीता रानी एक फैक्ट्री में कार्य करती थी। क्रेन चालक ने लापरवाही भरते हुए क्रेन सीधी गीता रानी के ऊपर चढ़ा दी और काफी दूर तक उसको घसीटते हुए ले गया। उन्होंने बताया की क्रेन चालक इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की मांग है की क्रेन चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें