फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद की अनाज मंडियों में हुई 7000 हजार क्विंटल गेहूं की आवक

Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 06:31 PM IST

जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पहले दिन से ही शुरू हो चुकी है। नरवाना मंडी में सबसे ज्यादा गेहूं की आवक अब तक हुई। नरवाना में छह हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि सभी मंंडियों में लगभग साढ़े सात हजार क्विंटल गेहूं की आवक अब तक हुई। शहर की अनाजमंडी में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने गेहूं खरीद को लेकर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेट पर लगे धर्मकांटे व गेटपास से संबंधित जानकारी भी ली। इसके बाद मंडी में आई गेहूं की ढेरी में नमी की मात्रा की जांच की। मंडी में मार्केट कमेटी सचिव व खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिस भी गेहूं की ढेरी में नमी की मात्रा सामान्य हो जाए। उसको तुरंत खरीदें। मंडियों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं समुचित हो। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने किसान अटल कैंटीन और किसान विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था, छाया और साफ-सफाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने मंडी में आढ़तियों को पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए न्यौता भी दिया। मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिहाग, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष बबलू, मार्केट कमेटी के सचिव संजीव जांगड़ा, सब्जी मंडी के प्रधान मोहित गुंबर, रमेश सांगवान ने उनको सम्मानित भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें