झज्जर जिला स्तरीय युवा महोत्सव का राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजन किया जा रहा है। उत्सव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह खासा है, जिसके चलते 400 से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि शामिल हैं।