बहादुरगढ़ के देवी लाल पार्क के समीप नहर के किनारे आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवती की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।