फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के बुपनिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव बुपनिया निवासी 27 वर्षीय प्रदीप की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप गुरुग्राम में ट्रैक्टर चलाता है। सोमवार रात को वहां ट्रैक्टर खड़ा कर वह बाइक से बादली के रास्ते अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 10 बजे, जब वह गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले बादली रोड पर पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रदीप की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें