फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कलोई गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

झज्जर के कलोई गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जतिन पुत्र कलोई गांव निवासी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, जतिन सोमवार सुबह कंपनी जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। गांव से निकलते ही नवोदय स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें