फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर झज्जर में योग मैराथन आयोजित

झज्जर जिला मुख्यालय पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में योग मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन को पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ सहभागी बनें। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल ने अतिथिगण का स्वागत व अभिनंदन किया। मैराथन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराया और योग को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। मैराथन में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि, एडीसी जगनिवास, सीटीएम रितु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें