फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अज्ञात कारणों से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव गोधड़ी में अज्ञात कारणों के चलते महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हाेने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के शव गृह में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव गोधड़ी निवासी कविता उम्र 50 साल की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन जब घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को शक हुआ कि महिला के गले के पर निशान हैं तो पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि गांव गोधड़ी में महिला की मौत की सूचना मिली है। मामले में जांच की जा रही है और गले पर निशान दिख रहे हैं। शुक्रवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें