फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बदला मौसम, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी

शहर व आसपास के क्षेत्र में वीरवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी है। सुबह से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। सुबह के समय जहां हल्का कोहरा छाया हुआ था, वहीं दिन निकलने के साथ ही धूप निकल आई थी। दोपहर को फिर अचानक मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बार-बार बदल रहे मौसम के चलते लोगों को भी परेशानी हो रही है। वहीं खेतों में खड़ी फसल की कटाई का काम भी प्रभावित होकर रह गया है। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें