फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में देर रात बारिश से फिर हुआ जलभराव, 68 एमएम बरसे बदरा

शहर और आसपास के क्षेत्र में देर रात जमकर बारिश हुई। लगभग चार घंटे की बारिश में शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ा। झज्जर में 68 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सुबह नगर परिषद कर्मी शहर के मुख्य मार्गों पर भरे पानी को निकलते नजर आए। बारिश के कारण शहर के बर्फखाना रोड, आम्बेडकर चौक से बाजार, सिलानी गेट से बाजार वाले रास्ते के अलावा बैंक रोड, छिकारा चौक, भगत सिंह चौक पर पानी जमा हों गया, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें