फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: शहर की कॉलोनियों में भरा पानी, लोगों ने की बांध बनाने की मांग

शहर की कई कॉलोनियों में अब भी पानी की निकासी नहीं हो सकी है। शहर की मारुति कॉलोनी, देव नगर कॉलोनी, नीम वाली जयहिंद कॉलोनी, मातूराम पार्क, राधा स्वामी कॉलोनी, गाजी कमाल शमशान घाट वाले रास्ते, रहणिया कॉलोनी में भी अब तक बारिश का पानी भरा हुआ है। पानी निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं, लेकिन पूरी तरह से पानी की निकासी नहीं हो सकी है। देव कॉलोनी में पानी की निकासी अब तक नहीं हो सकी है। इसके लिए दो पंप लगाए गए हैं, लेकिन वह भी कम पड़ रहे हैं। पीछे खेतों से सारा पानी कॉलोनी में घुस गया है। अब यह पानी कैमलगढ़-सुर्खपुर ड्रेन में डाला जा रहा है। पहले इसे नजदीक के खेत में डाला जा रहा था, लेकिन खेत मालिक ने उसे बंद करवा दिया। इसके चलते काम रुक गया था। अब इसे ड्रेन में डाला जा रहा है। लोगों ने पानी कि पानी के कारण लगभग दो दर्जन घरों में दरार आ चुकी है और गिरने के कगार पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें