फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन

बादली। अमर उजाला संवाद न्यूज़ एजेंसी की ओर से गांव बुपनियां में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव से नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था कराने की मांग रखी। इस पर सरपंच शिखा ने कहा कि जल्द ही गांव में कूड़ा संग्रहण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। ग्राम सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए कुछ निजी कंपनियों के साथ भी कार्य करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में जल्द ही लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी तथा ओपन जिम का सुधारीकरण भी किया जाएगा, ताकि युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही गांव की गलियों का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे। ग्रामीणों ने चौपाल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें