शहर के गुरुग्राम रोड स्थित जलघर में मजदूर दिवस पर सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के सदस्यों ने संघर्ष की रणनीति तैयार की। इस दौरान राज्य प्रधान सुलेखा के नेतृत्व में मजदूरों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मई दिवस पर सरकार के खिलाफ मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठनों के सदस्यों ने जलघर से लेकर राव तुलाराम चौक तक प्रदर्शन किया। राज्य प्रधान सुलेखा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार को वहम हो गया है कि हमेशा उनका राज रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह वहम नहीं पालना चाहिए। जिसका उदय होता है उसका अस्त भी होता है और वह भाजपा के साथ भी होगा।