बहादुरगढ़ के नूना माजरा स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान हुई प्लंबर सुनील की मौत के मामले में गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल में शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, पत्नी को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं।