गांव कुतानी में एक मछली फार्म पर काम करने वाले दो युवकों की होद में काम करते के समय मौत हो गई थी, जिसके बाद सोमवार को दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया था। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। मृतकों की पहचान निपुण राभा पुत्र सालमौनी राभा निवासी पैदलदोबा (रावा), उप तहनील टिकरीकिला जिला वेस्ट गैरो हिल्स, मेघालय और सुमन राय पुत्र राजन राय निवासी दार्का कचारिपारा पीटी-1, गोलपाडा असम के रूप में हुई है।