झज्जर में दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसा जहाजगढ़- छुछकवास रोड पर हुआ। आमने सामने की टक्कर के बाद दोनों ट्रक धू धू कर जले। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि एक ट्रक ड्राइवर के अंदर ही फंसे होने की आशंका है। आग बुझने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।