फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, काटे वाहनों के चालान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 04:31 PM IST

एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की तरफ से ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, गलत पार्किंग, बुलेट पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी शहर में अभियान चलाया गया। बुधवार को शहर में चलाए गए अभियान के तहत कुल 44 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसमें 12 गलत पार्किंग, एक वाहन को इंपाउंड किया गया। वहीं, बीते एक माह के दौरान यातायात पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग करने वाले 103, बिना नंबर प्लेट लगे 461 , ब्लैक फिल्म लगे 43, अनऑथराइज्ड तरीके से लाल बत्ती लगाने वाले 139, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 55 और बिना पार्किंग के वाहन खड़े करके आमजन के लिए असुविधा पैदा करने वाले 491 वाहन चालकों के चालान किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें