फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अनाज मंडी में भीगा हजारों क्विंटल गेंहू, आढ़ती बोले- गोदामों से लौटाया गया गेंहू

जिले में शुक्रवार अल सुबह आई तेज बारिश के कारण अनाज मंडी में रखा हजारों क्विंटल गेंहू भीगा। सुबह बारिश आने के पहले की तिरपाल से फ़सल को ढककर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन लेबर कामयाब नहीं हुई और हजारों क्विंटल गेंहू और सरसों की फ़सल भीग गई। सुबह के समय लेबर तिरपाल से पानी निकलते हुए नजर आए। बारिश के कारण पूरी अनाज मंडी में पानी भर गया। साथ ही अनाज मंडी के शेड का एक हिस्सा टूट गया जिस कारण सारा पानी शेड क्व नीचे पड़ी गेंहू की फ़सल पर आ गया। मंडी में लेबर जमीन पर पड़ी गेंहू की फ़सल को उठाकर साफ करते हुए दिखे। सब्जी मंडी में भरा पानी शहर की सब्जी मंडी में भी पानी भर गया। इस कारण मंडी में सब्जी खरीद करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी में पानी भरने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। आढ़ती बोले गेंहू से लौटाया गया गेंहू आढ़ती और मंडी के पूर्व प्रधान चाँद पहलवान ने बताया कि यह सब गोदाम इंचार्ज की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ हैं। गोदाम से सूखी हुई फसल को कमी बताकर वापस लौटा दिया गया। समय पर ट्रक भी नहीं मिले, जिस कारण फ़सल मंडी में पड़ी रही। आज सुबह आई बारिश के कारण गेंहू और सरसों की फ़सल भीग गई। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण लगभग पांच करोड़ का नुकसान आढ़तीयों को हुआ हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें