छारा स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय, छारा में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन जागरूकता, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रचार्या डॉ. सविता पुनिया के निर्देशन में हुए शिविर की शुरुआत योगाचार्य जगदीश कुमार सेहवाग द्वारा योग व ध्यान सत्र से हुई। मुख्य व्याख्यान में सुमित मलिक ने “नशा मुक्त भारत” पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और मेडिटेशन के लाभ बताए। वहीं भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से आए विश्वजीत शर्मा ने साइबर फ्रॉड व सुरक्षित निवेश की जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंजू मलिक, डॉ. मनोज कुमार व लोकेश भी मौजूद रहे।