फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अतिक्रमण को लेकर पुलिस और दुकानदार में धक्का-मुक्की

नगर परिषद और यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियं दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कच्चा बादली रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक दुकानदार का अतिक्रमण हटाने गई यातायात पुलिस के साथ दुकानदार की बहस हो गई और दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई। काफ़ी देर तक हंगामा हुआ। बाद में दुकानदार ने माफ़ी मांग ली। सिलानी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने झज्जर नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे सामान,साईन बोर्ड,सूचना पट्ट और दुकानदारों के कई-कई फुट तक रखे सामान को परिषद कर्मचारियों ने उठाकर अपने साथ लाए ट्रैक्टर-ट्रालियों में रख लिया। इस दौरान कई दुकानदार पुलिस और परिषद कर्मचारियों से उलझते हुए भी नजर आए। दुकानदार जहां परिषद कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस पर धींगामस्ती करने का आरोप लगाते हुए नजर आए, वहीं ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज दुकानदारों को अपनी हद में रहने के लिए चेताते हुए नजर आए। ट्रैफिक इंचार्ज का कहना था कि दुकानदारों ने बीच सड़क तक अपना सामान लगाया हुआ है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें