श्री श्याम दुलारे मित्र मंडल की तरफ से शहर में तीसरी श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुवात श्री राम धर्मशाला से हुई। यहां से यात्रा सिलानी गेट, तीन मूर्ति मंदिर, यादव धर्मशाला, बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, मेन बाजार, डायमंड चौक, श्री वैष्णो चौक से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। इससे पहने भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर चल रहे थे।