फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी

झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल के चलते शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों व बाजारों में सफाई नहीं हो रही। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को भी नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी कर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल खुलवाना नहीं चाह रही। यह सरकार हड़ताल को लंबा चलवाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल गूंगी बहरी बनी हुई है। कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि जल्द से जल्द सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी सफाई कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर राजपाल, विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें