फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी, रजिस्ट्री प्रक्रिया धीमी; लोगों को हो रही परेशानी

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Feb 2026 12:27 PM IST

हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पेन-डाउन हड़ताल बहादुरगढ़ तहसील में आज (मंगलवार) भी जारी रही। इससे राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के आदेश पर एसडीएम द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन पेपरलेस सिस्टम में तकनीकी कारणों या सीमित पहुंच के चलते आवेदन बहुत कम आ रहे हैं। मंगलवार को पोर्टल पर केवल 2 रजिस्ट्रियां दर्ज हुईं, जबकि 4 के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी शाम तक रजिस्ट्री पूरी होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें