फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी में 38वीं इंटर-पॉलिटेक्निक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता 18 से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें