गैस सिलिंडर को लेकर लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही। अब गैस सप्लाई कुछ सुचारु हुई तो वीरवार को सर्वर जवाब दे गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर डाउन बताकर पर्ची नहीं कटी जा रही। साइट नहीं चल रही, जिस कारण ओटीपी नहीं आ रहे है।