फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन भी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Naveen Updated Tue, 21 Apr 2026 11:51 AM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगो को लेकर और अग्निशमन विभाग के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि 400 की आबादी के हिसाब से एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया गया था। 2014 में 40 कर्मचारी हटाए गए थे। अब शहर की आबादी को देखते हुए कर्मचारी भर्ती किया जाए। उन्होंने बताया कि आगामी 24-25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। 27-28 अप्रैल दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भुख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद एक और दो मई दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल होगी। इस प्रदर्शन में  इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल जिला सचिव गौरव टॉक, ऑडिटर कृष्ण, मुकेश जितेंद्र, विकास गुलाटी, शीतल कमलेश, बबली, किरण, मनीषा, विनोद, बबीता, सुनीता, विद्या, राजेश, विक्रम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें