झज्जर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे से राहत मिली। शनिवार को हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते रविवार को कोहरे का असर बिल्कुल कम रहा। इसके कारण लोगों को कोहरे से राहत मिली। वहीं, तेज हवाओं के चलते सर्दी अधिक रही, जिसके कारण कई स्थानों पर लोग आग के सामने बैठे रहे। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों व ई रिक्शा चालकों को सर्दी के कारण वाहन चलाने में परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।