फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने बांधा राखी और की भाई की लंबी उम्र की कामना

जिले में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर रक्षा का वचन निभाने का संकल्प लिया। गांवों से लेकर शहर तक रक्षाबंधन का उत्सव देखने लायक रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने भी बड़े उत्साह से राखी बांधी और मिठाइयों का आनंद लिया। बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही, वहीं मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। इस पवित्र अवसर पर हर घर में भाई-बहन के प्यार और स्नेह की अनूठी झलक देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें