लोहारी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक गुरुग्राम में निजी कंपनी में काम करता था और सोमवार देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम लगाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के नूरगढ़ गांव निवासी चंद्रकांत गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह सोमवार देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह लोहारी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।