तनावमुक्त जीवन और आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर छह के कम्युनिटी सेंटर तीन दिवसीय विशेष योग शिविर ‘योग तपस्या अनुभूति भट्टी’ का आयोजन किया जा रहा है। रिलैक्स, रिचार्ज और रिजूवनेट विषय पर आधारित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा जागृत करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर का समापन 1 मार्च को शाम 7:30 बजे होगा। इस अवसर पर इंदौर से पधारी तनावमुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भागदौड़ भरे जीवन में बेफिक्र रहना एक कला है। उन्होंने बताया कि सकारात्मक चिंतन और ईश्वरीय स्मृति ही मानसिक तनाव से मुक्ति का सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग और मेडिटेशन केवल शांति का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की आधारशिला है। बहादुरगढ़ सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजली दीदी ने बताया कि इस क्रिएटिव भट्टी का उद्देश्य आत्मा को आंतरिक शक्तियों से ओत-प्रोत कर व्यक्तित्व में दिव्यता लाना है। पहले दिन लगभग 500 भाई-बहनों ने भाग लिया और गहन योग साधना से अद्भुत शांति व ऊर्जा की अनुभूति की।