बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 क्षेत्र में सड़कों पर बने गड्ढों से स्थानीय निवासी और वाहन चालक परेशान हैं। जगह-जगह बने गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।