बहादुरगढ़ नगर परिषद में आज राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय के लिए महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक की अध्यक्षता और निगरानी के लिए प्राधिकृत अधिकारी के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास खुद नगर परिषद कार्यालय पहुँच चुके हैं। उनकी मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।