झज्जर-गुरुग्राम रोड पर फ्लाईओवर के पास कार ने बाइक सवार कों टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कों कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों कों सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार सुरा गांव निवासी 29 वर्षीय गुलशन मंगलवार रात को अपनी दुकान बंद करके बाइक पर घर जा रहा था। जब वह गुरुग्राम रोड पर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो कार ने उसको टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की 6 माह की लड़की है। वह सिलानी गेट पर फोटोग्राफी का काम करता था। उसका एक भाई हैं, जो सीआईएसएफ में काम करता हैं। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर गाड़ी चालक पर केस दर्ज कर लिया हैं।