नगर पालिका चुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। चुनाव को लेकर चाय की दुकान या फिर चौपालों में यहीं चर्चा हो रही है कि चेयरमैन कोई भी बने, लेकिन क्षेत्र के विकास कार्य और समस्याओं का समाधान करवाएं। चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा सीवरेज व्यवस्था, लड़कियों के लिए महिला महाविद्यालय, पीने के पानी की सप्लाई प्रतिदिन करने और बरसाती पानी की निकासी का स्थाई समाधान हो। इस बार चेयरमैन पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में है, वहीं पार्षद पद के लिए 13 महिला सहित 39 उम्मीदवार मैदान में डटे रहने से कई वार्डों में आमने-सामने का मुकाबला हैं। प्रत्याशी डोर-टू डोर अभियान चलाकर पहले ही अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। चाय की दुकान, गली, चौक-चौराहों, चौपालों में पालिका चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रत्याशी डोर-टू डोर घरों में जाकर वोटर अपनी वोटों को फिक्स करने में लगे हुए हैं। वहीं प्रत्याशी डोर-टू-डोर अभियान के अलावा सोशल मीडिया भी प्रचार का बड़ा माध्यम बन चुका है, इसलिए अधिकतर प्रत्याशी सोशल मीडिया के जरिये प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी अपने स्तर पर वार्ड का सर्वे सोशल मीडिया ग्रुप तैयार करके मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।