फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में जर्जर हुआ ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन का हिस्सा, हादसे से बचाव के लिए शुरू हुई मरम्मत

शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के भवन का एक हिस्सा जर्जर हो जाने के बाद वीरवार को उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। स्टेशन परिसर में दीवार और प्लास्टर के कुछ हिस्से कमजोर होकर टूटने की स्थिति में पहुंच गए थे, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। मेट्रो प्रशासन को जब इस जर्जर हिस्से की जानकारी मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए वीरवार को मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पहले कमजोर हिस्से को सावधानीपूर्वक तोड़ा गया, ताकि वह अचानक गिरकर किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचा सके। इसके बाद निर्माण टीम ने उस स्थान पर दोबारा मजबूती से मरम्मत का काम शुरू कर दिया। स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जर्जर हिस्से को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई थी। भवन की मरम्मत में जुटे कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन भवन को पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें