फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के जोश और एकता के संदेश के साथ निकली पद यात्रा

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में एकता, अखंडता और एकात्मकता के संदेश से ओतप्रोत पद यात्रा पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने पद यात्रा का शुभारंभ किया जबकि जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना की उपस्थिति रही। पद यात्रा झज्जर स्थित महर्षि दयानंद स्टेडियम से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, नया बस स्टैंड, गुढ़ा आईटीआई होते हुए गांव धौड़ के राजकीय स्कूल में संपन्न हुई। यात्रा में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते भर लोगों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें