फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नेहरू कॉलेज में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 07:49 PM IST

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्राे. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में व्यवसायिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रियंका ने बताया कि इस कार्यशाला में ओवी ब्यूटी क्लीनिक की विशेषज्ञ सुमित्रा ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को सौंदर्य एवं वेलनेस क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रतिभागियों को स्किन केयर और मेकअप की आधुनिक तकनीकों तथा देशी नुस्खों से सौंदर्य संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही ब्यूटी इंडस्ट्री में स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सुमित्रा ने छात्राओं को विभिन्न हेयर स्टाइल, हेयर कट, वैक्सिंग तकनीक और साड़ी ड्रेपिंग का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में लगभग 50 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें