बहादुरगढ़: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस के अवसर पर डीसी वर्षा खांगवाल शुक्रवार को बहादुरगढ़ सब्जी मंडी पहुंचीं। इस दौरान एसडीएम अभिनव सिवाच व पार्षदों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। डीसी ने उपभोक्ताओं और सब्जी विक्रेताओं को जूट के बैग वितरित किए तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।