शहर के अलग-अलग मंदिरों शिवरात्रि के दिन शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। शहर के संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर, शिव मंदिर बेरी गेट, शिव हनुमान मंदिर छावनी, श्री कांशी गिरी मंदिर, बाबा प्रसाद गिरी मन्दिर, शिवालय, हनुमान मढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रात करीब दो बजे से ही मंदिरों में शिव भक्तों की तरफ से जलाभिषेक करना शुरू कर दिया गया था। सुबह अलग अलग मंदिरों में भगवान शिव के गानों पर अनेकों शिव भक्त नाचते हुए नजर आए।