गांव सुलौधा में खेत में भैंस घुस जाने की कहासुनी में फौजी के पिता की हत्या कर दी। बुजुर्ग घर के पीछे सोलर पंप से पीने का पानी भरने गया था। इस दौरान उसके बड़े भाई के पोते ने कमर और पेट में कसोला मार कर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 70 वर्षीय भीम सिंह सुबह करीब 8 बजे अपने घर के पीछे खेत में सोलर पंप से पानी लेने गया था। यह उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई। मृतक बुजुर्ग की पुत्रवधु पूजा ने बताया 10 दिन पहले मृतक के बडे़ भाई का पोता राजेश के खेत में उसकी भैंस चली गई थी, जिसके चलते उस दिन भी कहासुनी हो गई थी. इसी को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। आज सुबह भीम सिंह सोलर पंप पर पानी लेने गए थे। इस दौरान वहां पर खेत में मृतक के बडे़ भाई का पोता राजेश व उसकी मां घास काटने आए थे। इस दौरान उन्होंने भीम सिंह पर हमला कर दिया और दो बार पेट में कसोला मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस का कहाना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।