फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: एचएयू के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई ने फूंका पुतला

एचएयू हिसार के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन और वीसी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में शनिवार को एनएसयूआई ने नेहरू कॉलेज गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई के अध्यक्ष अविनाश यादव ने इस मामले में सरकार की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि सरकार जान-बुझकर आंदोलनरत छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हिसार स्थित एचएयू में छात्रों की ओर से स्कॉलरशिप की मांग को लेकर धरना दिया गया था। उस दौरान रजिस्ट्रार की मौजूदगी में प्रोफेसर और सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रों को बुरी तरह से पीटा। उस दौरान कुछ छात्र घायल भी हो गए थे। वहां के छात्र वीसी को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें