नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजपूत धर्मशाला, सेक्टर-6, झज्जर में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे जरूरतमंद बच्चों के साथ लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और मूंगफली, रेवड़ी व गुड़ का पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया। लोहड़ी की अग्नि में आहुति अर्पित कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया गया और सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर रणवीर सुहाग ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि निरंतर प्रयास से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।