फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव-मेरी शान; यातायात स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा ऐतिहासिक गांव बादली

यह है ऐतिहासिक गांव बादली, जिसने इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर चिंता बढ़ाती है। वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन का इंतजार है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यातायात व्यवस्था भी लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई है। लंबे समय से बस स्टैंड का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। यात्रियों को आज भी खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि बादली में बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 6 लाख रुपये का खर्च आएगा। ऐतिहासिक पहचान रखने वाला बादली आज विकास की दौड़ में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि स्वास्थ्य, यातायात और अन्य जरूरी सुविधाओं के अधूरे कार्य जल्द पूरे किए जाएं, ताकि गांव की पहचान केवल इतिहास तक सीमित न रहे, बल्कि विकास में भी मिसाल बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें