नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगो को लेकर और अग्निशमन विभाग के समर्थन में नगर परिषद कर्मियों ने उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया इसके बाद ।27-28 अप्रैल को दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भुख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद एक और दो मई दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल होगी। इकाई प्रधान शिवम् चावरिया ने बताया कि मुख्य मांगे हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती है तब तक 30000 न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। क्षेत्रफल आबादी के अनुसार 2014 में 400 की आबादी के हिसाब से एक कर्मचारी नियुक्त किया गया था और 2014 में 40 सफाई कर्मचारी हटाए गए थे अब शहर की जनसंख्या को देखते हुए झज्जर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती जल्द से जल्द की जाए। सेवानिवृत होने पर सफाई कर्मचारी को 10 लख रुपये की राशि दी जाए। पुरानी पेंसिल बहाल की जाए। इस प्रदर्शन में इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, मुकेश जितेंद्र, विकास, गुलाटी, शीतल कमलेश, बबली, किरण, मनीषा,विनोद, बबीता, सुनीता, विद्या, राजेश, विक्रम , आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।