फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नगर परिषद सफाई कर्मियों ने दो घंटे तक कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला, मंत्री का पुतला फूंका

झज्जर। मांगों को लेकर पिछले 13 दिन से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। सुबह 9 बजे जब अन्य कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे तो सफाई कर्मचारी नहीं हटे और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते अधिकारी व कर्मचारी दुकानों के अंदर व बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। सफाई कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे तक मुख्य गेट पर ताला जडे़ रखा। उसके बाद ताला खोला गया और अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कमरों में गए। वहीं इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के प्रांगण में ही धरना जारी रखा। दोपहर लगभग तीन बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से लेकर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया और वहां पहुंचकर स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चाविरया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल खुलवाना नहीं चाह रही। यह सरकार हड़ताल को लंबा चलवाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल गूंगी बहरी बनी हुई है। कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि जल्द से जल्द सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी सफाई कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि संघ ने हड़ताल को 19,20, 21 तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन,अमित, मुकेश, विनोद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें