फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा बोले- बिहार में बंट चुकी है हरियाणा की मिठास, एक बार फिर बनेगी एनडीए की सरकार

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दावा किया है कि हरियाणा की तरह अब बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिठास अब बिहार में बंट चुकी है और वहां भी एनडीए की जीत तय है। डॉ. शर्मा शुक्रवार को झज्जर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां उन्होंने महर्षि दयानंद स्टेडियम से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में भाजपा के नेतृत्व में विकास की गूंज सुनाई दी, वैसे ही अब बिहार में भी भाजपा के कार्यों का असर दिखेगा। राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ भी कहने की आदत है, लेकिन मोदी के मुकाबले कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटने वाले नेताओं में मोदी अग्रणी हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि धारा 370 और 35A को हटाना सरदार पटेल का सपना था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर एकजुट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर हरियाणा में खाद की किल्लत को लेकर हो रही परेशानी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद के रैक लगने में थोड़ी देरी हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खाद की किल्लत है। सभी किसानों की खाद की परेशानी को दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें