फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: 100 कुंडीय हवन से नशा-मुक्त समाज का दिया संदेश

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, दुलहेड़ा में 100 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। इस विशाल वैदिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुलहेड़ा गांव के सरपंच अमित देशवाल रहे जबकि आर्य समाज प्रतिनिधि विनीत नरूला शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिसमें एक साथ 100 कुंडों में आहुतियां दी गईं। हवन के माध्यम से वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ नशा-मुक्त भारत और संस्कारयुक्त समाज का प्रभावशाली संदेश दिया गया। इस अवसर पर आर्य समाज प्रतिनिधि सदस्य विनीत नरूला और दूल्हेड़ा सरपंच अमित देशवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी जीवन अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें